big news

दुनिया के आखिरी छोर पर भारत का नाम, उत्तराखंड की Kavita Chand ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

Published

on

उत्तराखंड की बेटी Kavita Chand ने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। उत्तराखंड़ के अल्मोड़ा की बेटी कविता चंद ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहराकर इतिहास रच दिया है।

अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी Kavita Chand ने पर लहराया तिरंगा

उत्तराखंड के धारानौला अल्मोड़ा की बेटी कविता चंद (40) ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन (4,892 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर भारत का नाम रोशन किया है। Kavita Chand ने 14 दिसंबर 2025 को शिखर पर पहुंचकर ये उपलब्धि हासिल की।

बता दें कि कविता वर्तमान में मुंबई में रह रहीं है। लेकिन उनकी इस ऐतिहासिक सफलता की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। कविता के गृह राज्य यानी कि उत्तराखंड में भी उनके जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। जहां पहाड़ों से निकलकर दुनिया की सबसे दुर्गम चोटियों तक पहुंचने की उनकी यात्रा को गर्व के साथ सराहा जा रहा है।

दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण चोटियों में से एक है Mount Vinson

Mount Vinson चोटी दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण और कठिन चोटियों में से एक है। माउंट विंसन पर अत्यधिक ठंड, पूर्ण एकांत और अंटार्कटिका के अप्रत्याशित मौसम जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में माउंट विंसन पर चढ़ाई कविता के प्रतिष्ठित ‘सेवन समिट्स’ लक्ष्य की दिशा में एक अहम कदम है। जिसके तहत दुनिया के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतह किया जाता है। इससे पहले कविता यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुकी हैं।

Kavita Chand

3 दिसंबर को शुरू हुआ था कविता का ये अभियान

कविता का ये अभियान 3 दिसंबर को भारत से रवाना होने के साथ शुरू हुआ। वो 4 दिसंबर की शाम चिली के पुंटा एरेनास पहुंचीं और 7 दिसंबर की दोपहर यूनियन ग्लेशियर के लिए उड़ान भरी। इसी दिन Kavita Chand लगभग 2,100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित विंसन बेस कैंप पहुंचीं। उन्होंने यूनियन ग्लेशियर से बेस कैंप तक का अंतिम सफर स्की-सुसज्जित छोटे विमान से लगभग 40 मिनट में पूरा किया गया, जो अंटार्कटिका अभियानों से जुड़ी जटिल लॉजिस्टिक्स को दर्शाता है।

इस अभियान का नेतृत्व प्रसिद्ध हाई-एल्टीट्यूड गाइड मिंग्मा डेविड शेरपा ने किया। भारतीय दल को अनुभवी पर्वतारोही भरत थम्मिनेनी और उनकी एक्सपेडिशन कंपनी ‘बूट्स एंड क्रैम्पन’ का सहयोग प्राप्त रहा। उनके मार्गदर्शन में नौ सदस्यीय भारतीय टीम ने शिखर तक सफलतापूर्वक पहुंच बनाई। जहां सावधानीपूर्वक योजना, उचित अनुकूलन (एक्लिमेटाइजेशन) और मौके पर मजबूत समन्वय ने अति-प्रतिकूल अंटार्कटिक परिस्थितियों से निपटने में निर्णायक भूमिका निभाई।

मैराथन धावक भी हैं कविता

अपनी इस उपलब्धि पर कविता चंद का कहना है कि, “माउंट विंसन के शिखर पर भारतीय तिरंगा फहराना शब्दों से परे एक सम्मान है। मैं उम्मीद करती हूं कि ये उपलब्धि पेशेवरों को यह विश्वास दिलाएगी कि फिटनेस, महत्वाकांक्षा और करियर की सफलता एक साथ आगे बढ़ सकती हैं।”

पर्वतारोहण के अलावा कविता ने एंड्योरेंस रनिंग के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। वो एक समर्पित मैराथन धावक हैं और अपनी आयु वर्ग में दिल्ली और मुंबई हाइरॉक्स 2025 प्रतियोगिताओं की विजेता रह चुकी हैं। इसके साथ ही वह प्रतिष्ठित एबॉट वर्ल्ड मैराथन मेजर्स सिक्स स्टार चैलेंज की छह में से तीन मैराथन पूरी कर चुकी हैं।

कुछ ऐसे हुई थी कविता के सफर की शुरूआत

आपको बता दें कि पूर्व में मीडिया क्षेत्र से जुड़ी रहीं कविता ने 2024 में अपने कॉरपोरेट करियर से हटकर पूरी तरह फिटनेस को समर्पित होने का निर्णायक कदम उठाया। इसी कदम को कविता अपने जीवन का परिवर्तनकारी मोड़ मानती हैं। उन्होंने 2017 में दौड़ना शुरू किया और 2024 में पर्वतारोहण अपनाया।

मां बनने के बाद गंभीर फिटनेस को अपनाने वाली कविता आज उन पेशेवरों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरी हैं, जो संतुलन, मानसिक दृढ़ता और दीर्घकालिक स्वास्थ्य की तलाश में हैं। कविता के पति दीपक चंद ठाकुर एनपीएसटी (NPST) के सीईओ और सह-संस्थापक हैं। कविता के इस सफर में वो निरंतर सहयोग और समर्थन का मजबूत स्तंभ रहे हैं।

FAQs: कविता चंद की ऐतिहासिक उपलब्धि

Q1. कविता चंद कौन हैं?
कविता चंद उत्तराखंड के धारा नौला, अल्मोड़ा की रहने वाली 40 वर्षीय एंड्योरेंस एथलीट और पर्वतारोही हैं, जो वर्तमान में मुंबई में निवास कर रही हैं।

Q2. कविता चंद ने कौन-सी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है?
कविता चंद ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन (4,892 मीटर) पर सफल चढ़ाई कर भारत का नाम रोशन किया है।

Q3. कविता चंद ने माउंट विंसन कब फतह किया?
उन्होंने 14 दिसंबर 2025 को माउंट विंसन के शिखर पर पहुंचकर यह उपलब्धि हासिल की।

Q4. माउंट विंसन कहां स्थित है?
माउंट विंसन अंटार्कटिका महाद्वीप में स्थित है और यह वहां की सबसे ऊंची चोटी है।

Q5. कविता चंद का ‘सेवन समिट्स’ लक्ष्य क्या है?
‘सेवन समिट्स’ लक्ष्य के तहत दुनिया के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर सफल चढ़ाई करना शामिल है।

Q6. क्या कविता चंद पहले भी किसी प्रमुख पर्वत पर चढ़ चुकी हैं?
हां, वह इससे पहले यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version