Accident
उत्तरकाशी: मनेरा में हुई दुर्घटना, फेयरवेल पार्टी के लिए जा रहे दो छात्र गंभीर रूप से घायल…
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के मनेरा क्षेत्र में एक दर्दनाक दुपहिया वाहन दुर्घटना हुई है, जिसमें दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सड़क पर चल रहे राहगीरों द्वारा निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें देहरादून रेफर कर दिया।
यह दुर्घटना दो दिनों में लगातार होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का दूसरा मामला है। कल भी एक निजी विद्यालय के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए थे। इन घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि सड़क सुरक्षा को लेकर व्यवस्था की खामी की ओर इशारा किया जा रहा है।
#Maneraaccident #Twostudentsinjured #Farewellpartyaccident #Seriousinjuriesstudents #Uttarkashiroadaccident