Uttarakhand

उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर हिमस्खलन, BRO ने शुरू किया बर्फ हटाने का अभियान…

Published

on

 उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले के भैरोघाटी-धराली के बीच गंगोत्री हाईवे पर किमी 15 चांग थांग में हिमस्खलन हुआ है। यह घटना धराली और हर्षिल से करीब आठ से दस किलोमीटर आगे, जांगला पुल के समीप हुई है। बीआरओ कमांडर विवेक श्रीवास्तव ने पुष्टि की कि गंगोत्री हाईवे पर धराली से आगे किमी 15 पर हिमस्खलन हुआ, लेकिन राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

वहीं, प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश जारी है। सोनगाड से गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित हो गए हैं। बीआरओ-1442 बीसीसी द्वारा सोनगाड से सुक्की टॉप तक मार्ग केवल नॉन-स्किड चेन वाले वाहनों के लिए सुचारू किया गया है। वर्तमान में बर्फबारी जारी है, और सुखी टॉप पर बर्फ हटाने का काम जेई की निगरानी में किया जा रहा है। इसके लिए दो जेसीबी सोनगाड से सुखी टॉप तक काम कर रहे हैं।

हिमस्खलन और बर्फबारी से निपटने के लिए डबरानी में एक एक्स 205 इक्वेटर भेजा गया है। इसके अलावा, जनपद के दस ग्रामीण मोटर मार्ग भी बाधित हो गए हैं। बीआरओ-72 द्वारा सुक्की टॉप से झाला तक दो जेसीबी और एक जेसीबी पीडब्ल्यूडी भटवाड़ी द्वारा तैनात किए गए हैं। बर्फ हटाने का काम भी जारी है।

मौसम विभाग की चेतावनी: मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई थी। इसके अलावा, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में तेज गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, और चटक धूप के साथ तापमान में वृद्धि हो सकती है।

चमोली में हिमस्खलन की चेतावनी: चमोली जिले में अगले 24 घंटे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीजीआरई) चंडीगढ़ की ओर से यह चेतावनी जारी की गई है। चमोली के 2500 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की संभावना है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं और बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवाजाही को रोकने के आदेश दिए हैं।

#GangotriHighway #Avalanche #Snowfall #BRO #RoadClearing

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version