Uttarakhand

उत्तरकाशी मस्जिद विवाद: अल्पसंख्यक सेवा समिति ने जताई दस्तावेजों में हेराफेरी की आशंका !

Published

on

उत्तरकाशी: मस्जिद विवाद मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाली अल्पसंख्यक सेवा समिति ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि वह दबाव में काम कर रहा है। समिति के अध्यक्ष इश्तियाक अहमद का कहना है कि सत्तारूढ़ पार्टी के स्थानीय विधायक भी महापंचायत के मंच पर आकर इस मामले में शामिल हो गए हैं, जिससे उन्हें डर है कि मस्जिद से संबंधित दस्तावेजों के साथ हेराफेरी की जा सकती है।

समिति के अध्यक्ष इश्तियाक अहमद ने कहा कि उन्होंने प्रशासन को मस्जिद से जुड़े सभी दस्तावेजों की छाया प्रतियां सौंपी हैं, लेकिन अब प्रशासन इन दस्तावेजों पर कूटरचित होने का शक जता रहा है। एसडीएम भटवाड़ी ने भी मस्जिद को विवादित स्थल घोषित किया था, जिससे दस्तावेजों में छेड़छाड़ का डर बढ़ गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि सभी दस्तावेजों की तीन-तीन प्रतिलिपियां प्रशासन और हाईकोर्ट में भी भेजी जा चुकी हैं। इस मामले में उन्होंने प्रदेश सरकार से मस्जिद विवाद की जांच स्थानीय प्रशासन की बजाय बाहरी एजेंसी से कराने की मांग की है। साथ ही, महापंचायत को अनुमति देने के मामले को भी हाईकोर्ट में उठाने का निर्णय लिया है।

एसडीएम मुकेश चंद रमोला ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दस्तावेजों की सत्य प्रतिलिपियां प्रशासन के पास हैं, ऐसे में दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की हेराफेरी संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करेगा, तो उसके खिलाफ फौजदारी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

#Mosquedispute, #Documentmanipulation, #HighCourtpetition, #Mahapanchayatissue, #MinorityServiceCommittee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version