Uttarkashi
यमुनोत्री धाम जाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत, दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत
Uttarkashi News : यमुनोत्री धाम जाते समय अचानकत तबीयत बिगड़ी और दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हो गई। धाम की या6ा के दौरान अब तक 10 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है।
Table of Contents
यमुनोत्री धाम जाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत
चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम जा रहे दो श्रद्धालुओं की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र की 62 वर्षीय वंदना विजय सिंह बघेल और गुजरात के 68 वर्षीय पटेल नितिन भाई बालू भाई को अलग-अलग समय पर अचेत अवस्था में जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था।

दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत
स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक डॉ. अखिल राणा के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में दोनों की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। चारधाम यात्रा के दौरान अब तक श्रद्धालुओं की मौत के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क बना हुआ है।
- हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बीच अंतिम अरदास, शीतकाल के लिए बंद हुए कपाट
- हरिद्वार में रिश्वत लेते महिला ASI गिरफ्तार, टीम ने 10 हजार लेते हुए पकड़ा
- कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, वीकेंड पर इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
- Kedarnath Yatra: चीड़बासा में मलबा गिरने से पैदल मार्ग बंद, गौरीकुंड में रोके गए यात्री
- रामनगर में बस-बाइक की टक्कर, दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत