Crime

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Published

on

लालकुआं – अल्माेड़ा के एक भाजपा नेता के बाद अब लालकुआं के भाजपा नेता व नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर एक महिला का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है।

महिला ने संघ के अध्यक्ष के खिलाफ शनिवार को तहरीर दी थी। जिसके बाद आज भाजपा नेता मुकेश बोरा पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकेश बोरा के ड्राइवर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी पीएन मीणा ने कहा कि भाजपा नेता पर शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि महिला हल्द्वानी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के पास अपनी आपबीती सुनाने के बाद महिला अधिवक्ता के साथ लालकुआं कोतवाली पहुंची थी। कोतवाली में महिला एसआई ने पीड़ित महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर महिला के कलमबद्ध बयान दर्ज किए थे।

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस के पास एक बड़ा मुद्दा हाथ लग गया है जिसको लेकर लगातार कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा नेता के खिलाफ हल्द्वानी और लालकुआं मे जमकर नारेबाजी कर पुतला जलाया गया।  मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की जारी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version