Pauri

गांव की महिलाएं बनीं मिसाल, पीएम मोदी देंगे ‘साधना सहकारिता’ को राष्ट्रीय पुरस्कार

Published

on

पौड़ी (उत्तराखंड):  जिला मुख्यालय पौड़ी स्थित साधना स्वायत्त सहकारिता को देशभर में उत्कृष्ट कार्य के लिए “आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार – 2024” से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार 15 अगस्त, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह उपलब्धि उत्तराखंड की ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, आत्मनिर्भरता और सतत विकास की दिशा में किए गए प्रयासों को पहचान दिलाती है।

साधना स्वायत्त सहकारिता द्वारा संचालित दीदी कैफे पौड़ी ब्लॉक में एक सफल मॉडल बन चुका है, जहाँ महिलाएं पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन तैयार कर पर्यटकों व स्थानीय लोगों को परोसती हैं। इस पहल ने न सिर्फ महिलाओं को स्वरोजगार प्रदान किया, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बनाया।

इस यूनिट की शुरुआत वर्ष 2021 में NRLM, हिमोथान सोसाइटी और टाटा ट्रस्ट्स के सहयोग से हुई थी। वर्तमान में कैफे के संचालन से अब तक 9 लाख रुपये की आय हो चुकी है, जिसमें से 3.20 लाख रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया गया है। साथ ही, सहकारिता की 206 महिलाएं प्रतिदिन दूध संग्रह कर डेयरी यूनिट का भी संचालन कर रही हैं।

साधना स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्ष मंजू देवी ने इस सम्मान के लिए टीम के सभी सदस्यों की मेहनत और विभागीय सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

 

 

 

#ModihonorswomenempowermentPauri #SadhnaCooperativeaward2025 #PrimeMinisterIndependenceDayaward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version