Dehradun

ग्रामीणों ने फेरी और बाहरी लोगों पर लगाई रोक, गांव की सीमा के बाहर दी चेतावनी !

Published

on

रुद्रप्रयाग – जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत कांडा-भरदार के ग्रामीणों ने बाहरी लोगों और फेरी वालों के गांव में प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। गांव की सीमाओं पर तीन अलग-अलग स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाए गए हैं, जिनमें बाहरी लोगों के प्रवेश और व्यापार करने पर प्रतिबंध की जानकारी दी गई है। इस कदम को स्थानीय ग्रामीणों की सहमति से उठाया गया है, जिसमें बाहरी लोगों द्वारा गांव में अनचाही गतिविधियों को रोकने का उद्देश्य बताया गया है।

इससे पहले, केदारघाटी के कई गांवों में भी फेरी वालों, गैर हिंदू और रोहिंग्या लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए इसी तरह के सूचना बोर्ड लगाए गए थे, जिन्हें पुलिस ने आपत्तिजनक मानते हुए हटा दिया था। इसके बाद बोर्डों को संशोधित किया गया, और बाहरी लोगों व फेरी वालों के प्रवेश पर प्रतिबंध को लागू रखा गया।

तब ग्रामीणों कहना था कि, बाहरी लोग फेरी, मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की मरम्मत के नाम पर गांवों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में ग्राम पंचायत स्तर पर यह पहल की गई है। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सूचना बोर्ड को संशोधित कर बाहरी और फेरी वालों के गांवों में प्रवेश व व्यापार पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई।

ग्राम पंचायत कांडा के प्रधान अमित रावत ने कहा कि यह कदम हाल की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अगर कोई बाहरी व्यक्ति या फेरी वाला गांव में घूमता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल ने इस संबंध में कहा कि ग्राम पंचायतें अपनी सीमा में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन किसी धर्म, जाति, या समुदाय के खिलाफ किसी प्रकार की आपत्तिजनक सूचना या बोर्ड लगाने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Limit, Villagers, banned, ferry, outsiders, warned, outside, village, uttarakhand, rudraprayag, #landlaw, उत्तराखंड, uttarakhandnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version