Dehradun

कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का चैंपियन-उमेश विवाद पर बयान, सीएम से की बात !

Published

on

देहरादून: पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच हुए विवाद पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान सामने आया है। भट्ट ने कहा कि हरिद्वार में पिछले दो दिनों से जो माहौल बन रहा है, वह दोनों नेताओं के लिए शोभा की बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून अपने हाथ में लेना गलत है, और इस तरह की हरकतों को पार्टी स्वीकार नहीं करती है। भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मामले में बात की है और कहा कि पार्टी किसी को भी ऐसा अधिकार नहीं देती कि वह कानून अपने हाथ में ले। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के कृत्य करने वालों पर कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विवाद की शुरुआत शनिवार को हुई, जब पूर्व विधायक चैंपियन और उमेश कुमार के बीच अपशब्दों का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद, देर रात उमेश कुमार अपने समर्थकों के साथ चैंपियन के कैंप कार्यालय और लंढौरा महल के बाहर पहुंचे, जहां जमकर हंगामा हुआ। उमेश कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए चैंपियन को सामने आने के लिए ललकारा था, और इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

रविवार को चैंपियन और उनके समर्थक उमेश कुमार के कार्यालय पहुंचे और वहां तोड़फोड़ करते हुए समर्थकों से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#Champion, #UmeshKumar, #PoliticalConflict, #MahendraBhatt, #LawandOrder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version