Breakingnews

खेड़ी शिकोहपुर में दो पक्षों में हिंसक झड़प, एक की मौत, परिजनों ने राजनीतिक दुश्मनी का लगाया आरोप…

Published

on

भगवानपुर : भगवानपुर थाना क्षेत्र के गाँव खेड़ी शिकोहपुर में दो पक्षो के बीच विवाद इतना बढ़ा की एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मृतक पक्ष का आरोप है की पुलिस ने उनके झगड़े की तहरीर तक नही ली जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा की एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने यह तक आरोप लगाया कि वह लोग भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है इस को लेकर गाँव के ही दूसरे पक्ष के लोग उनसे दुश्मनी रखते आ रहे है। और इसी के चलते उन्होंने एक व्यक्ति को पीट पीट कर घायल कर दिया और दूसरे की मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया और कार्यवाही में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version