Uttarakhand

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले दो दिनों में होगी बारिश

Published

on

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम करवट बदलेगा और पहाड़ों पर बारिश होगी। अगले दो दिन प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। चार और पांच नवंबर को राज्य के कई पर्वतीय जिलों में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में गढ़वाल मंडल के तीव जिले और कुमाऊं मंडल के दो जिले शामिल हैं।

उत्तराखंड में अगले दो दिन इन जिलों में होगी बारिश 

बात करें चार नवंबर की तो गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग और कुमाऊं में बागेश्वर और सीमांत पिथौरागढ़ में बारिश होगी। इन जिलों में बारिश के साथ ही बादल गरजेंगे तो बिजली भी चमकेगी। इन जिलों में कई क्षेत्रों में हल्की तो कुपछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश होगी। जबकि आज प्रदेशभर पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

तापमान में देखने को मिल रहा अंतर 

प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। जिस कारण लोगों को दिन में ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। जबकि सुबह और शाम को हल्की गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है।  राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 25° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13° सेल्सियस है। जबकि हरिद्वार का अधिकतम तापमान 27° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14° सेल्सियस है। इसके साथ ही हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 26° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14° सेल्सियस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version