Festival
धनतेरस पर क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त ?, जानें कैसे करें लक्ष्मी-कुबेर की पूजा
आज देशभर में धूमधाम से धनतेरस देशभर में मनाया जा रहा है। सुबह से ही बाजारों में रौनक दिखने लगी है। इस बार धनतेरस बेहद ही खास मुहूर्त में है। आज ब्रह्म योग और बुधादित्य योग का शुभ संयोग बन रहा है। जो आर्थिक प्रगति और भाग्यवृद्धि के लिए अत्यंत अनुकूल माने गए हैं। खास बात ये है कि इस काल में की गई पूजा पूर्ण रूप से सफल मानी जाती है।
धनतेरस पर खरीददारी का शुभ मुहूर्त
आज खरीददारी के तीन मुहूर्त हैं। पहला शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 50 मिनट से लेकर 10 बजकर 33 मिनट, दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक जबकि तीसरा शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक है
धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त ?
धनतेरस पर आज पूजा का शुभ समय शाम 6 बजकर 59 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 56 मिनट तक है। इसके साथ ही सिंह लग्न में पूजा का शुभ समय देर रात एक बजकर 27 मिनट से लेकर कल सुबह तीन बजकर 41 मिनट तक है।
ऐसे करें लक्ष्मी और कुबेर की पूजा
धनतेरस के अवसर पर सुबह उठकर विधि-विधानपूर्वक मंदिर साफ कर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करें। आज शाम के समय एक दीपक को तेल से भरकर प्रज्वलित करें। इसके बाद, फूल-माला, धूप, कपूर आदि से विधि-विधान से मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा करें। इसके बाद अपने घर के द्वार पर अन्न के ढेर पर एक दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि दीपक रातभर जलते रहना चाहिए। इसे बुझने ना दें।