Uttar Pradesh

जब सिपाही बना दूल्हा, तो वरमाला के बाद दुल्हन को छोड़ने का मिला नया मिशन !

Published

on

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यूपी पुलिस के सिपाही की शादी वरमाला के बाद टूट गई। वजह हैरान कर देने वाली है। गाजियाबाद में तैनात सिपाही की बरात थाना खंदौली क्षेत्र के एक गांव में आई थी। बताया गया है कि धूमधाम से बरात निकली। इसके बाद वरमाला का कार्यक्रम हो गया, लेकिन जब बात सात फेरों की आई तो सिपाही दूल्हे ने हंगामा कर दिया। वो दहेज में 30 लाख रुपये की मांग को लेकर जिद पर अड़ गया।  आरोप है कि वह फेरों के लिए राजी नहीं हुआ। इस पर दुल्हन ने दूल्हे को दहेजलोभी बताते हुए शादी करने से इन्कार कर दिया। समारोह में हंगामा होने पर पुलिस पहुंच गई। मामले में सिपाही के खिलाफ दहेज मांगने का केस दर्ज किया गया है।

थाने में हुई थी मुलाकात 
पांडव विहार, टेढ़ी बगिया निवासी पप्पू सिंह दरोगा हैं। गाजियाबाद में तैनात हैं। डेढ़ साल पहले थाना छत्ता में तैनात थे। वहीं उनकी मुलाकात सिपाही रवि कुमार से हुई। वह बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के गांव बोहिच का रहने वाला है। दरोगा ने बेटी स्वाति का रिश्ता रवि से तय कर दिया। एक साल पहले दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया। इस पर मंगनी कर दी।
खंदौली में आई थी बरात
मंगलवार को शादी समारोह खंदौली के नंदलालपुर स्थित मैरिज होम में चल रहा था। पिता का आरोप है कि रवि का लालच मंगनी के बाद से ही बढ़ता गया। पूर्व में दिए उपहार को बेकार बताने लगा। इस पर उन्होंने 18 लाख खर्च करने के साथ कार देने का आश्वासन दिया। मगर, उसकी मांग बढ़ती गई।
वरमाला के बाद मांगे 30 लाख रुपये
वरमाला के बाद दूल्हा दहेज में 30 लाख रुपये की मांग करने लगा। असमर्थता जताने पर भी वो माना नहीं। इस पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रवि को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया गया है।
#PoliceGroom, #WeddingSurprise, #VarmalaTwis, #WeddingDrama, #DowryDemand, #WeddingScandal, #AgraWeddingIncident 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version