Crime

ड्यूटी के वक्त पुलीस चौकी के अंदर चौकी इंचार्ज और उनके साथी खेल रहे जुआ, सीनियर को सामने खड़ा देख उड़े होश, लाइन हाजिर।

Published

on

हल्द्वानी –  पुलीस चौकी के अंदर चौकी इंचार्ज और उनके साथी ताश के पत्ते फेंटकर जुआ खेल रहे थे अचानक एसपी सिटी हरबंस सिंह मुखानी चौकी पहुंचे..जिन्हें देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए, जिसके बाद चौकी इंचार्ज और उनके साथी स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

बता दे कि ताश के पत्ते फेंटकर ड्यूटी के दौरान पुलिस चौकी में जुआ खेला जा रहा था पुलिस कर्मियी की ऐसी करतूत देखकर चौकी इंचार्ज और उनके साथी स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया गया है।  22 जनवरी,सोमवार की रात करीब दो बजे एसपी सिटी हरबंस सिंह मुखानी थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण पर निकले थे। जब वह लामाचौड़ रिपोर्टिंग पुलिस चौकी क्षेत्र में पहुंचे तो उन्हें सड़क पर कोई पुलिस कर्मी ड्यूटी करता नजर नहीं आया। एसपी सिटी चौकी के अंदर पहुंचे तो चौकी इंचार्ज, चौकी के हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल जुआ खेलते पाए गए। अपने अधिकारी को अचानक सामने खड़ा देखकर इन सभी पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए।

एसपी सिटी ने सोमवार देर रात ही घटनाक्रम की जानकारी एसएसपी प्रह्वाद नारायण मीणा को दी। मंगलवार को एसएसपी मीणा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के आरोप में चौकी इंचार्ज सुनील गोस्वामी, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल शंकर सिंह, धीरज सुगड़ा और चालक कांस्टेबल सोबन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version