Dehradun
लोकसभा चुनाव के मध्य नजर बीजेपी “गांव चलो अभियान” की करने जा रही शुरुआत, बूथों से सभी नेता लेंगे फीडबैक।
देहरादून – आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर भाजपा ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी रणनीति के तहत बीजेपी गांव चलो अभियान की शुरुआत करने जा रही है। भाजपा ने सभी पांच सीटों को जीतने के लिए भाजपा ने हर सीट पर 5 लाख से ज्यादा मतों से जीतने का लक्ष्य निर्धारित है। जबकि हर सीट पर 75% वोट भाजपा के पक्ष में लेने का भी टारगेट रखा गया है। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि लक्ष्य हमेशा बड़ा होता है और उसके करीब पहुंचने के लिए भाजपा लगातार प्रयासरत रहती है।
इस इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया है कि, उत्तराखंड में करीब 12 हजार बूथ है। जिसमें 12 हजार कार्यकर्ता 24 घंटे एक बूथ पर बिताएंगे। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी कैबिनेट मंत्री, प्रदेश भाजपा संगठन के शीर्ष नेता सांसद वह सभी पूर्व मुख्यमंत्री रहेंगे। खास बात यह है कि इन बूथों से सभी नेता फीडबैक भी लेंगे। महेंद्र भट्ट ने दावा किया है कि भूत को जीतने के लिए क्या कुछ रचनाएं हो सकती है इस प्रवास के दौरान सभी मसलों पर विमर्श होगा।