Chamoli
भालू के हमले में महिला घायल, एयर एम्बुलेंस से किया हायर सेंटर एम्स रेफर
चमोली : उत्तराखंड में पहाड़ी जिले इन दिनों जंगली जानवरों के आतंक की मार झेल रहे हैं। इनमें भी अधिकतर भालू के हैं। भालू के हमले की एक ऐसी ही खबर चमोली जिले से सामने आयी है। जहां भालू ने एक महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसके बाद महिला को एयर एम्बुलेंस की मदद से हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है।
चमोली में भालू के हमले से महिला बुरी तरह घायल
चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के पाव गांव में बुधवार को जब एक महिला दोपहर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने महिला की ढूंढ खोज शुरू की। देर शाम तक जब महिला का कुछ पता नहीं चल पाया तो परिजनों में दर का माहौल बन गया। इसके बाद घटना की जानकारी पोखरी थाने में दी गई। फिर शाम भर से ग्रामीण, वन विभाग और पुलिस की टीम महिला की खोज बीन में लगे रहे।

एयर एम्बुलेंस की मदद से किया गया हायर सेंटर रेफर
जिसके बाद आज सुबह महिला जंगल में घायल अवस्था मे मिली। जहाँ से महिला को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी पहुंचाया गया। महिला की हालत बिगड़ती देख देख स्थानियों ने बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद विधायक द्वारा जिलाधिकारी चमोली की मदद से एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था कर महिला को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।