Dehradun

नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म पर महिला आयोग अध्यक्ष सख्त: कहा आरोपियों की संपत्ति पर हो बुलडोजर एक्शन !

Published

on

देहरादून: नैनीताल में 12 साल की बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। शहर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने इस गंभीर प्रकरण पर सख्त रुख अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने इस घटना को ‘देवभूमि की अस्मिता पर हमला’ बताते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलवाने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करवाकर जल्द से जल्द सख्त सजा दिलवाने की सिफारिश करेंगी।

कंडवाल ने नैनीताल एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा से फोन पर बात कर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिलाधिकारी से आरोपी ठेकेदार के सभी लाइसेंस निरस्त करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग की सदस्य उर्मिला जोशी पीड़िता और उसके परिवार से मिलेंगी और आयोग न्याय दिलाने तक उनके साथ रहेगा।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे अपराधियों को समाज में जीने का कोई हक नहीं है और वे फांसी की सजा के पात्र हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी 65 वर्षीय ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

#Minorrapecase #Nainital #KusumKandwal #Bulldozeraction #UttarakhandStateCommissionforWomen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version