Breakingnews

देहरादून में स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेज , सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश…..

Published

on

देहरादून : उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। राज्य में कुल 15.88 लाख मीटर लगाए जाएंगे, जिनमें से अब तक 24,610 मीटर लगाए जा चुके हैं, यानी करीब 1.54 प्रतिशत मीटर का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा, 59,212 ट्रांसफार्मर और 2,602 फीडर भी लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के घरों पर पहले स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश दिए थे। इस दिशा में काम शुरू हो चुका है और स्मार्ट मीटर अब तक मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के घरों पर भी लगाए जा चुके हैं। इसके तहत मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम और यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव के घरों पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।

स्मार्ट मीटर लगाने की यह प्रक्रिया अगले ढाई वर्षों में पूरी कर ली जाएगी। अब तक 3,349 ट्रांसफार्मर और 2,370 फीडर लगाए जा चुके हैं। इस महत्वपूर्ण कदम से उपभोक्ताओं को बिलों में पारदर्शिता और बेहतर सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में सुधार की दिशा में एक अहम कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version