Dehradun

WPL Auction: उत्तराखंड की चार बेटियों को मिली महिला प्रीमियर लीग में बड़ी सफलता, प्रेमा रावत को RCB ने 1.20 करोड़ में खरीदा !

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) में शानदार प्रदर्शन का इनाम उत्तराखंड की बेटियों को भी मिल रहा है। रविवार को बंगलूरू में आयोजित महिला प्रीमियर लीग (WPL) के मिनी ऑक्शन में राज्य की तीन बेटियों को खरीदा गया, जबकि पूर्व टेस्ट क्रिकेटर एकता बिष्ट को रिटेन किया गया है।

रॉयल चैलेंजर बंगलूरू ने बागेश्वर के सोमाटी गांव की प्रेमा रावत को बेस प्राइज 10 लाख से 12 गुना अधिक कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया है। प्रेमा को 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया है, जबकि एकता बिष्ट को 60 लाख रुपये में रिटेन किया गया।

इसके साथ ही देहरादून की नंदिनी कश्यप और टिहरी की राघवी बिष्ट को भी वूमेन प्रीमियर लीग 2025 के लिए आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में जगह दी है। नंदिनी कश्यप को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा, जबकि राघवी को आरसीबी ने 10 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

हालांकि, स्नेहा राणा को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

सीएयू सचिव महिम वर्मा ने इन सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि अगले साल यूपीएल में पुरुषों के साथ-साथ महिला टीमों की संख्या में भी इजाफा होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू वूमेन प्रीमियर लीग 2025 टीम:

खिलाड़ी रिटेन/ऑक्शन विशेषता कीमत
प्रेमा रावत ऑक्शन ऑलराउंडर 1.20 करोड़
एकता विष्ट रिटेन गेंदबाज 60 लाख
राघवी बिष्ट ऑक्शन ऑलराउंडर 10 लाख

दिल्ली कैपिटल्स वूमेन प्रीमियर लीग 2025 टीम:

खिलाड़ी रिटेन/ऑक्शन विशेषता कीमत
नंदिनी कश्यप ऑक्शन बल्लेबाज 10 लाख

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#WomenPremierLeague, #PremaRawat, #RCB, #Auction, #UttarakhandWomenCricket

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version