Champawat
चमोली: Shri Hemkund Sahib Yatra अंतिम दौर में, अक्टूबर में बंद होंगे कपाट..VIDEO
चमोली – Shri Hemkund Sahib Yatraअब अंतिम दौर में है। 10 अक्तूबर को Shri Hemkund Sahib के कपाट बंद होंगे। ऐसे में गुरुद्वारा श्रीहेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से Shri Hemkund Sahib Yatra में आने वाले श्रद्धालुओं से समय से प्लान बनाकर आने की अपील की।
Shri Hemkund Sahib Yatra 25 मई काे शुरू हुई थी। तब से लेकर बीते शनिवार तक Shri Hemkund Sahib Yatra में लगभग एक लाख 67 हजार 792 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। अब यात्रा अपने अंतिम दौर में है। गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया, इस समय हेमकुंड साहिब का मौसम अच्छा है। वर्तमान में यहां न ज्यादा गर्मी है और न ज्यादा ठंड। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।