Breakingnews

ब्रेकिंग: जोशीमठ में लोगों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम।

Published

on

चमोली/जोशीमठ – जोशीमठ में भू-धंसाव से लगातार दरार बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों में दहशत है। शासन और प्रशासन के खिलाफ लोगों ने अब मोर्चा खोल दिया है।

बुधवार की रात को जोशीमठ में एक बड़ा मशाल जुलूस निकाला गया और बृहस्पतिवार को सुबह से ही बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों ने जाम लगा दिया।

वही पूरा जोशीमठ बाजार बंद करने की अपील की है सुबह से ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठ गए है। जोशीमठ को बचाने की अपील कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि लंबे समय से जोशीमठ में इस तरह के हालात की संभावना लग रही थी और यहां के राजनीतिक सामाजिक लोगों ने अपने अपने स्तर से शासन और प्रशासन को आगाह किया था, लेकिन शासन और प्रशासन की अनदेखी के चलते आज जोशीमठ में कई जिंदगियां खतरे में है। इसका स्थाई समाधान नहीं खोजा गया तो आने वाला समय और भी खतरनाक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version