Uttar Pradesh

ब्रेकिंग: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में अब उत्तर प्रदेश का जेई गिरफ्तार, किए बड़े खुलासे।

Published

on

देहरादून – उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती कांड में एक और गिरफ्तारी हुई है। एसटीएफ ने अब जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले कोर्ट के कर्मचारी पुलिसकर्मी सचिवालय के कर्मचारी शिक्षक और नेता की गिरफ्तारी की है।

उत्तराखंड परीक्षा पेपर लीक मामले में उत्तराखंड नकल माफिया के तार लगातार जुड़ रहे हैं। एसटीएफ ने खुलासा किया है कि नकल के अड्डे पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लोग इकट्ठा हुए थे। वही भर्ती पेपर लीक मामले का मास्टर माइंड उत्तरकाशी के चर्चित जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के नकल माफिया के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी को तोड़ने में एसटीएफ को सफलता मिली है। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने लंबी गहन पूछताछ के बाद धामपुर निवासी जूनियर इंजीनियर ललित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। जेई ललित राज शर्मा ने एसटीएफ से पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। ललित के धामपुर स्थित फ्लैट पर दो दर्जन से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा से पहले रात पेपर लीक के प्रश्न को सॉल्व किया था। जांच में एसटीएफ ने बड़े खुलासे के लिए टीमों को अन्य प्रांतों में भी रवाना किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version