ब्रेकिंग न्यूज़

हर घर तिरंगा अभियान, सीएम धामी बोले अभियान के तहत हर वर्ग को किया जा रहा प्रेरित।

Published

on

देहरादून– आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लगातार रूपरेखा तैयार की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में अलग-अलग वर्गों के साथ बैठक की जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ बैठक की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संबित पात्रा भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। जिसमें भाजपा ने 25 लाख घरों में तिरंगा लहराने का लक्ष्य का है। वही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तिरंगा विक्रय केंद्र स्थापित किया किया गया है जहां से एक तिरंगा 25 रूपये का दिया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी वर्गों को तिरंगा अभियान के तहत प्रेरित किया जा रहा है जिसमें स्कूल संचालकों से लेकर प्रबुद्ध जन लोगों को लिया गया है।

1 Comment

  1. ecommerce

    March 16, 2024 at 5:24 am

    Wow, amazing weblog format! How lengthy have you been blogging for?
    you made running a blog look easy. The full glance of your website is wonderful, as well as
    the content! You can see similar here <a href="[Link deleted]sklep

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version