Uttarakhand

ब्रेकिंग: उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, येलो अलर्ट जारी।

Published

on

देहरादून – उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है।

ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम है।
उत्तराखंड में फरवरी में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी में सिर्फ तीन दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी में उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version