Delhi

हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रेस वार्ता में महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना।

Published

on

नैनीताल/लालकुआं – हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वराज आश्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जहां जोरदार स्वागत किया। वही आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर धावा बोला।

जहां पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी 4 सितंबर को दिल्ली में महंगाई को लेकर एक बड़ी महासभा होने जा रही है जिसमें उत्तराखंड से 15000 कांग्रेसी कार्यकर्ता इस महासभा में प्रतिभाग कर रहे हैं। उनका कहना है कि भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा कांग्रेस की कन्याकुमारी से शुरू हो रही है।

जिसमें उत्तराखंड से 11 लोगों का शिष्टमंडल, यात्रा में सम्मिलित होने जा रहा है जिसमें पूर्व कपकोट विधायक, ललित फर्स्वाण और पूर्व नैनीताल विधायक संजीव आर्य जिनको उन्होंने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करने के लिए बधाइयां दी हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग में हुकम सिंह गिरोह में सम्मिलित भाजपा के नेताओं का नाम सामने आने पर कांग्रेस सरकार से स्पष्ट जांच करने की मांग कर रही है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि वे भर्ती प्रक्रिया में हुए भ्रष्टाचार को लेकर सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं जहां कांग्रेस पूरे प्रकरण में अभी तक नरम रुख अपनाए हुए हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मामले में सरकार के आधे कैबिनेट पर सवालिया निशान लगाते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version