Dehradun

उत्तराखंड में आपदा निगरानी के लिए 24×7 शिफ्ट ड्यूटी, वरिष्ठ अधिकारी तैनात !

Published

on

देहरादून : वर्तमान में बन रही आकस्मिक परिस्थितियों तथा आपदाओं को दृष्टिगत रखते हुए राज्य स्तर पर संभावित स्थितियों की प्रभावी निगरानी तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु उत्तराखण्ड शासन के अपर सचिवगण तथा वरिष्ठ अधिकारियों को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में तैनात किया गया है।

 

 

सभी अधिकारीगण 24×7 संचालित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में तीन शिफ्टों में आठ-आठ घंटे की सेवाएं देंगे। इस संबंध में गुरुवार को सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version