Roorkee
दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, अशोक के पेट में घोंपा सरिया…उपचार के दौरान मौत।
लक्सर – लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान एक 45 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बहादुरपुर खादर गांव के अमरीश और अशोक के बीच जमीन का विवाद था जिसमें अशोक की मौत हुई है। पेट में सरिया घोंपकर अशोक की हत्या की गई है। अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।