Udham Singh Nagar

बाजपुर में आग का तांडव! चार परिवारों की 9 झोपड़ियां राख, लाखों का नुकसान

Published

on

Bazpur News : ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है। ग्राम जोगीपुरा में गुरुद्वारा साहिब के सामने अचानक लगी आग ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक करीब नौ झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

बाजपुर में आग का तांडव, चार परिवारों की 9 झोपड़ियां राख

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त परिवार के ज्यादातर सदस्य मजदूरी करने गए हुए थे। इसी दौरान झोपड़ियों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद गुरुद्वारा साहिब में मौजूद लोग और आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने झोपड़ियों में मौजूद विमला और लक्ष्मी को सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए सफलता नहीं मिली।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक नौ झोपड़ियां और उनमें रखा अधिकांश सामान जल चुका था। आग की चपेट में टीवी, फ्रिज, कूलर, कपड़े, बिस्तर, जरूरी दस्तावेज और रसोई गैस सिलिंडर समेत घरेलू सामान भी आ गया।

10 से 15 लाख रुपये तक के नुकसान की आशंका

पीड़ित परिवारों के मुताबिक, उनकी सालों की मेहनत से तैयार गृहस्थी पूरी तरह बर्बाद हो गई है। शुरुआती अनुमान में 10 से 15 लाख रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल वास्तविक नुकसान का आकलन होना बाकी है और आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version