Accident
कोहरे के चलते हरिद्वार बाईपास पर हुआ हादसा, पांच वाहन आपस में टकराए; मची चीख पुकार।
रुड़की – देर रात हरिद्वार बाईपास पर कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। हादसे में पांच वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें दो लोग घायल हो गए। जैसे ही हादसा हुआ वहा लोगों की चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाईपास से साइड में कर यातायात शुरू करवाया।

बता दे कि हरिद्वार बाईपास पर ढंडेरी ख्वागजीपुर के सामने एक गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली खराब हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को साइड में खड़ी कर सही करने लगा। रात में कोहरा अधिक होने के कारण एक कार सहित चार बड़े वाहन टैक्टर से टकरा गए। जिसमें कार और ट्रैक्टर चालक घायल हो गए।
हादसे के बाद बाईपास पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को साइड में कर जाम खुलवाया। जबकि घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि कोहरा अधिक होने के कारण हादसा हुआ है। घायलों का इलाज चल रह है।