Dehradun

देहरादून में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग पर कार्रवाई, जिला आबकारी अधिकारी ने की छापेमारी….

Published

on

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शराब की दुकानों पर लगातार ओवररेटिंग की शिकायतों पर जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा ने कड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई देहरादून के सर्वे चौंक स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर की गई, जहां लंबे समय से ओवर रेट पर शराब बेची जा रही थी।

पिछले कुछ दिनों से इस दुकान पर शराब की ओवर रेटिंग की लगातार शिकायतें आबकारी विभाग को मिल रही थीं। शिकायत के आधार पर प्रभा शंकर मिश्रा ने खुद मौके पर पहुंचकर जांच की और शिकायत को सही पाया। उन्होंने बताया कि, 255 रुपए में मिलने वाला पव्वा 260 रुपए में बेचा जा रहा था, जो पूरी तरह से गलत था और नियमों के खिलाफ था।

आबकारी अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकान पर जुर्माना लगाया और भविष्य में शराब की ओवर रेटिंग पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में आगे भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी और ओवर रेटिंग करने वाली दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

“शराब की ओवर रेटिंग पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी,” प्रभा शंकर मिश्रा ने कहा, साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं को भी चेतावनी दी कि वे ओवर रेटिंग के मामलों को तुरंत विभाग के ध्यान में लाएं।

 

 

 

 

 

#Dehradun #OverpricingLiquor #ExciseDepartment #PrabhaShankarMishra #LiquorShopRaid #Uttarakhand #ExciseAction #OverpricingComplaint #DehradunNews #UttarakhandNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version