Pithauragarh

सीएम धामी ने वैवाहिक कार्यक्रम में शुभकामनाएं देने के बाद विकास कार्यों पर की चर्चा !

Published

on

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत हवाई पट्टी पर किया। मुख्यमंत्री धामी ने सबसे पहले कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में ऐंचोली स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

इसके बाद, मुख्यमंत्री ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की और जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, एसपी रेखा यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने दौरे के दौरान डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल के आवास पर भी जाकर उनके पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम टम्टा, कपकोट के विधायक शेर सिंह गढ़िया सहित कई अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

#ChiefMinisterPushkarSinghDhami, #Pithoragarhvisit, #Marriageceremony, #Developmentworkreview, #Governmentmeeting

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version