National

अग्निवीर जवानों के लिए बड़ी खबर ! सेवा के दौरान शादी की तो नहीं मिलेगा…..

Published

on

Agniveer Update: अग्निवीर जवानों के विवाह को लेकर सेना का रूख सख्त, शादी की तो स्थाई नहीं हो पाएंगे

Agniveer Update: अगर आप भी भारतीय सेना में जाने का सपना देखते हैं और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। भारतीय सेना ने अग्निवीर सैनिकों के स्थाई कार्यकाल के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जिसमें सेना की तरफ से साफ़ किया गया है कि अग्निवीर सैनिक सेवा में रहते हुए या सेवामुक्त होने के तुरंत बाद भी शादी नहीं कर सकते हैं।

Indian army latest news ; अग्निवीर भर्ती को लेकर नया नियम

बता दें कि साल 2022 से अग्निवीर योजना शुरू की गई थी। जिसमें भर्ती हुए जवानों का पहला बैच इस साल सेवामुक्त हो जाएगा। इस से पहले सेना की तरफ से अग्निवीर जवानों के नियमितीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। जिसमें सेवाकाल के दौरान विवाह करने वाले अग्निवीरों को स्थाई सैनिक के रूप में दावेदारी करने के लिए अयोग्य बताया गया है।

Agniveer Retirement : इस साल होंगे 20 हजार अग्निवीर सेवामुक्त

इस वर्ष जून-जुलाई में लगभग 20 हजार अग्निवीर सेवामुक्त होंगे। जिसके बाद उनमे से 25 फीसदी जवानों को उनकी शारीरिक दक्षता और परीक्षा के माध्यम से वापस सेना में परमानेंट कमीशन (Agniveer Permanent Commission) दिया जाएगा। अग्निवीरों के सेवामुक्त होने के बाद परमानेंट कमीशन की ये प्रक्रिया लगभाग 4 से 6 महीने लम्बी हो सकती है। लेकिन इसमें कुछ जवान ऐसे होंगे जो पहले ही इस से बाहर रखे जाएंगे।

Agniveer Marriage Rules: विवाह को लेकर सेना का रुख सख्त

  • चार साल के कार्यकाल के बीच में कोई भी अग्निवीर शादी नहीं कर सकता है।
  • सेवामुक्त होने के तुरंत बाद भी अग्निवीर शादी नहीं कर सकते अन्यथा वो परमानेंट कमीशन के लिए अयोग्य माने जाएंगे।
  • परमानेन्ट कमीशन (Agniveer Permanent Commission) की पूरी प्रक्रिया के बाद परिणाम घोषित होने के बाद ही अग्निवीरों को शादी की अनुमति दी जाएगी।
  • परमानेंट कमीशन पाने के लिए देना होगा अनुसाशन और त्याग का परिचय।

क्या Agniveer Soldiers सेवा के दौरान शादी कर सकते हैं?

नहीं, भारतीय सेना के नियमों के अनुसार चार साल के कार्यकाल के दौरान अग्निवीर जवानों को शादी की अनुमति नहीं है।

कितने Agniveer को Permanent Commission मिलेगा?

सेवामुक्त होने वाले कुल अग्निवीरों में से लगभग 25 प्रतिशत जवानों को शारीरिक दक्षता, मेडिकल और लिखित परीक्षा के आधार पर स्थायी कमीशन दिया जाएगा।

agniveer Scheme कब शुरू हुई थी?

अग्निवीर योजना की शुरुआत वर्ष 2022 में भारतीय सेना द्वारा की गई थी।

अगर अग्निवीर ने नियमों के खिलाफ शादी की तो क्या होगा?

यदि कोई अग्निवीर नियमों के विरुद्ध शादी करता है, तो वह स्थायी कमीशन की चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा।

Read More…

Air Force में भर्ती का ऐलान, जानें कब से भरें आवेदन फॉर्म

यूपी पुलिस भर्ती 2026: 12वीं पास से ग्रेजुएट तक मौका, उम्र सीमा और योग्यता यहां देखें

उत्तराखंड में नए साल में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, एक साल में 12 हजार पदों पर होगी भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version