Nainital
नए साल के आगमन पर नैनीताल और भीमताल में कुदरत का अद्भुत नजारा, पर्यटकों में खुशी की लहर !
नैनीताल: जहां एक ओर नए साल के आगमन को लेकर सरोवर नगरी में उत्साह और चहल-पहल का माहौल है, वहीं दूसरी ओर होटल एसोसिएशन ने नैनीताल को दुल्हन की तरह सजाया है। शहर के हर कोने में सजावट के साथ साथ जश्न का माहौल है, लेकिन इसके साथ ही कुदरत ने भी नैनीताल और भीमताल में अपनी खूबसूरत छवि पेश की है।
भीमताल झील के ऊपर कोहरे का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां कोहरा झील के ऊपर से गुजरता हुआ दिखाई दिया। इस दृश्य को देखने के लिए नौका विहार करने वाले पर्यटक झील में उतर पड़े। उन्होंने बताया कि यह दृश्य वे पहली बार देख रहे थे, जहां कोहरा झील और सूरज की किरणों के साथ मिलकर एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य बना रहा था।
नए साल के आगमन के साथ नैनीताल और भीमताल के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का आगमन बढ़ने लगा है। पर्यटक इस खास मौके पर नैनीताल के पहाड़ी दृश्यों और झीलों का आनंद लेने के लिए यहां पहुंच रहे हैं।