Roorkee
पिरान कलियर में जायरीनों के दो गुटों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, एक महिला बुरी तरह घायल
रुड़की (Roorkee): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पिरान कलियर क्षेत्र में जायरीनों के दो गुटों में विवाद के बाद जमकर लाठी डंडे चलने से अफरा-तफरी मच गई है। इस विवाद में एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई।
Table of Contents
हरिद्वार में जायरीनों के दो गुट आपस में भिड़े
पिरान कलियर क्षेत्र में जायरीनों के गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मौके पर लाठी-डंडे चलने लगे। इस मार पीट में एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। जिसके बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने किसी तरह से बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार 15 फरवरी को पिरान कलियर थाना क्षेत्र के पीपल चौक पर जायरीनों के दो गुट आपस में भीड़ गए। ज्वालापुर से कुछ औरतें और पुरुष पिकअप वाहन से पिरान कलियर में स्थित दरगाह साबिर पाक में हाजिरी लगाने के गए हुए थे।
पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट
दरबार में हाजिरी लगाने के बाद जब वो घर लौटने लगे तभी कुछ युवकों ने सरेआम उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद मौके पर जमकर लाठी डंडे चलने लगे। बताया जा रहा है कि ये पूरा विवाद किसी पुरानी रंजिश के चलते शुरू हुआ था।
ये भी पढ़े — kedarnath dham Opening date 2026: इस दिन…खुलेंगे बाबा केदार के कपाट: पिरान कलियर में जायरीनों के दो गुटों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, एक महिला बुरी तरह घायल
महिला के सिर पर लाठी से किया वार
मामला इतनी तेज़ी से भड़का कि जब तक ज्वालापुर से हाजिरी लगाने गए लोग संभलने की कोशिश करते किसी ने एक महिला के सिर पर वार कर दिया। जिस कारण महिला वहीं पर जमीन पर गिर पड़ी। आस-पास मौजूद लोगों ने महिला को बीचबचाव कर बचाया और अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। जिसके बाद ये सावल उठ रहे हैं कि पुलिस के कड़े पहरे के बीच भी इस तरीके की घटना को अंजाम कैसे दिया गया ?