Breakingnews
मसूरी कोल्हुखेत के पास अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर हुई मौत।
देहरादून/मसूरी – मसूरी कोल्हुखेत के निकट अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौक पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। पुलिस आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
गुरुवार सुबह मसूरी कोल्हुखेत के पास युवक दोपहिया वाहन खड़ा कर शौचालय जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक मसूरी से देहरादून जा रहा था। मृतक युवक रितिक पुत्र राजेश देहरादून का रहने वाला था।