Crime

दोहरा हत्याकांड: मंदिर में बाबा और सेवक की बदमाशो ने की हत्या, पुलिस जांच में जुटी।

Published

on

खटीमा – खटीमा के सुरई रेंज स्थित भारामल मंदिर में बाबा और सेवक की बीती रात लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, एक सेवक को बदमाश मरा समझकर छोड़कर भाग गए।

मृतक बाबा हरीगिरि महाराज और सेवक रूपा का शव मंदिर परिसर में बरामद किया गया। घायल दूसरा सेवक नन्हे खटीमा नागरिक अस्पताल में भर्ती है। एसडीएम और एएसपी घटना स्थल पर पहुंचे। हत्याकांड की वजह अभी पता नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version