Bageshwar
बागेश्वर में रहस्यमयी तरीके से लापता हुई 20 साल की युवती, घर से बहन के कीमती गहने भी गायब
Bageshwar News : बागेश्वर जिले के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि युवती घर से जाते समय अपनी बड़ी बहन के कुछ कीमती आभूषण भी साथ ले गई। मामले में पिता और बड़ी बहन की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
बागेश्वर में रहस्यमयी तरीके से लापता हुई 20 साल की युवती
बागेश्वर में अचानक घर से एक 20 साल की लड़की लापता हो गई। परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, युवती 21 नवंबर की सुबह करीब तीन बजे बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
घर से बहन के कीमती गहने भी गायब
परिजनों ने बताया कि युवती का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। घर से बहन के जेवर भी गायब हैं। पुलिस के अनुसार, लापता युवती का रंग सांवला और कद करीब साढ़े चार फीट है। घर से निकलते समय उसने हरे रंग का पाजामा और काले रंग की हुडी पहनी हुई थी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
परिजनों ने 24 नवंबर को कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच और युवती की तलाश की जिम्मेदारी अपर उपनिरीक्षक मोहन सिंह रावत को सौंपी गई है। पुलिस युवती के साथ ले जाए गए बताए जा रहे आभूषणों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।