Bageshwar

बागेश्वर में 16 दिन से लापता अधिवक्ता का मिला शव, रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल

Published

on

Bageshwar News : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में पिछले 16 दिनों से लापता चल रहे वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व नगरपालिका सभासद धीरेंद्र सिंह परिहार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार को नगर से बाहर थुणाई के पास गोमती नदी किनारे उनका शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद परिजनों और अधिवक्ता समाज में शोक की लहर है।

बागेश्वर में 16 दिन से लापता अधिवक्ता का मिला शव

जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय धीरेंद्र परिहार 17 अक्टूबर से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता थे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इसके बाद उनकी मां नंदी परिहार ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस से बेटे को खोजने की गुहार लगाई थी।

CCTV फुटेज खंगालने के बाद भी नहीं मिला सुराग

पुलिस ने उनकी तलाश के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कई स्तरों पर खोजबीन की। इसी दौरान नुमाइशखेत क्षेत्र में कुछ सीसीटीवी कैमरों के तार काटने और कैमरों को नुकसान पहुंचाने की घटना भी सामने आई थी। इससे मामले को लेकर कई सवाल उठने लगे थे।

Bageshwar News

सोमवार को सड़क पर उतरे थे परिजन और स्थानीय लोग

धीरेंद्र परिहार का कोई पता नहीं चलने पर सोमवार को परिजनों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने एसबीआई तिराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था। विधायक पार्वती दास भी आंदोलन में शामिल हुई थीं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से जल्द तलाश पूरी करने और मामले का खुलासा करने की मांग की थी।

गोमती नदी किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

मंगलवार को थुणाई के समीप नदी किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। खोजबीन के बाद शव बरामद किया गया। फिलहाल धीरेंद्र परिहार की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना ने पूरे बागेश्वर में शोक और कई अनसुलझे सवाल छोड़ दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version