Haridwar

ऑस्ट्रेलिया से हरिद्वार आया था परिवार, गंगा में नहाते समय NRI की दर्दनाक मौत

Published

on

Haridwar News : हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ऑस्ट्रेलिया से अपने परिवार के साथ हरिद्वार आए 31 वर्षीय एनआरआई की गंगा में डूबने से मौत हो गई। सप्तऋषि क्षेत्र में स्नान करते वक्त वह अचानक गहरे पानी में चले गए। परिवार के सामने हुए इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से NRI की मौत

हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर आए ऑस्ट्रेलिया निवासी 31 वर्षीय एनआरआई वास्तव मूर्ति की गंगा में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार दोपहर सप्तऋषि क्षेत्र में ठोकर नंबर 16 के पास स्नान करते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबकर लापता हो गए। करीब चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद जल पुलिस ने कनखल क्षेत्र से उनका शव बरामद किया।

परिवार के सामने हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार वास्तव मूर्ति अपने परिवार के सात सदस्यों के साथ मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे थे। उनके साथ पत्नी, सास और ससुर समेत अन्य परिजन भी मौजूद थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे सभी नगर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि स्थित ठोकर नंबर 16 के पास गंगा में स्नान कर रहे थे।

Haridwar News

बताया गया कि वास्तव मूर्ति को तैरना आता था। इसी वजह से वो गंगा के बीच की ओर जाकर स्नान करने लगे। इसी दौरान वो अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने के बाद लापता हो गए। परिवार के सदस्यों ने उन्हें डूबते देखा तो घाट पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे के बाद परिवार में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही सप्तऋषि चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जवानों ने गंगा में तलाश अभियान शुरू किया। काफी देर तक घटनास्थल के आसपास खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शाम पांच बजे कनखल क्षेत्र में जल पुलिस ने वास्तव मूर्ति का शव बरामद कर लिया। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version