Nainital
बनभूलपुरा हिंसा और किसान आन्दोलन का पर्यटन नगरी नैनीताल पर पड़ा रहा असर…कारोबारियों की बढने लगी चिंता।
नैनीताल – बनभूलपुरा हिंसा के बाद अब किसान आंदोलन के कारण नैनीताल में सैलानियों की आवाजाही कम होती नजर आ रही है। सप्ताहांत के मौके पर रविवार को पर्यटक स्थलों पर रौनक नहीं थी। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों की चिंता बढ़ने लगी है।

फरवरी में वेलेनटाइन वीक पर नैनीताल पर्यटकों से गुलजार रहता था। पर आठ फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा से पर्यटन पर प्रतिकूल असर पड़ा और सैलानियों ने पहाड़ का रुख नहीं किया। हल्द्वानी हिंसा मामला ठंडा होने के बाद अचानक किसान आंदोलन शुरू हो गया।