Kotdwar

कोटद्वार में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत

Published

on

Kotdwar News : कोटद्वार में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले एक बच्ची पर हमला कर उसे घायल किया और अब 42 वर्षीय महिला को अपना शिकार बना लिया। सनेह पट्टी के कोटड़ीढांग में हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है।

कोटद्वार में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला

पौड़ी जिले के कोटद्वार रेंज से सटे सनेह पट्टी के कोटड़ीढांग में गुलदार के हमले में 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। मृतका की पहचान कविता कोठियाल (42), पत्नी कमल किशोर, निवासी कोटड़ीढांग, सनेह के रूप में हुई है।

बीते कई दिनों से इलाके में बनी हुई थी गुलदार की सक्रियता

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गुलदार की सक्रियता बनी हुई थी। कुछ दिन पहले गुलदार ने एक बच्ची पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। लगातार बढ़ती सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने इलाके में नियमित गश्त शुरू की थी। साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया था।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत

इसके बावजूद गुलदार के हमले में महिला की जान चली गई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। वहीं, क्षेत्र में गुलदार की लगातार मौजूदगी के चलते ग्रामीणों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version