Dehradun
बीसी खंडूरी के निधन पर राष्ट्रपति व पीएम मोदी ने जताया शोक, हरीश रावत ने कहा उनका निधन बहुत बड़ी क्षति
BC Khanduri : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और रिटायर्ड मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन के बाद देशभर से शोक संदेश सामने आ रहे हैं। उनके निधन पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई बड़े नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
Table of Contents
बीसी खंडूरी के निधन पर राष्ट्रपति ने जताया शोक
राष्ट्रपति ने अपने शोक संदेश में कहा कि बीसी खंडूरी ने भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवा देने के बाद सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, सादगी और विकास आधारित राजनीति की मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि देश और उत्तराखंड के विकास तथा जनकल्याण के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा।
पीएम मोदी ने भी शोक किया व्यक्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सेना से लेकर राजनीति तक बीसी खंडूड़ी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड के विकास और देश में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में निभाई गई उनकी भूमिका को भी याद किया।

हरीश रावत ने कहा उनका निधन बहुत बड़ी क्षति
बीसी खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम औरर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि सार्वजनिक जीवन के लिए भी एक बड़ी क्षति है।
हरीश रावत ने कहा कि बीसी खंडूरी ने एक सैनिक के रूप में देश की सेवा की और सार्वजनिक जीवन में भी अपनी सादगी, अनुशासन और कार्यशैली से अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि वह जितने कुशल और समर्पित सैनिक थे, उतने ही उत्कृष्ट व्यक्तित्व के धनी भी थे।
- हल्द्वानी में खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा भारी जुर्माना, नगर निगम का सख्त एक्शन
- लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स बनाम एमआई न्यूयॉर्क : मैच 20 पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11..
- बाबा तुंगनाथ के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अब तक किए 1.18 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन
- 5 साल पूरे… अब बनेगा एक और नया रिकॉर्ड!, सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनेंगे CM धामी
- Alpha Movie Review 2026: क्या आलिया भट्ट और शरवरी की ‘ऐल्फा’ बचा पाएगी YRF स्पाई यूनिवर्स की लाज? जानें पूरी कहानी, कमियां और खूबियां