Politics
ग्राम प्रधान बनने से हुई थी राजनीति की शुरुआत, अब भरत चौधरी की हुई धामी कैबिनेट में एंट्री
Bharat Chaudhary के ग्राम प्रधान से लेकर कैबिनेट मंत्री तक का सफर, जानें कैसा रहा ?
Bharat Chaudhary : रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी को धामी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। आज लोकभवन में उन्होंने पद की गोपनीयता की शपथ ली। रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत ग्राम प्रधान बनने से की थी आज वो कैबिनेट मंत्री बन गए हैं।
Table of Contents
ग्राम प्रधान बनने से भरत चौधरी ने की थी राजनीति की शुरुआत
रुद्रप्रयाग से विधायक भरत चौधरी को धामी कैबिनेट में अपनी जगह बनाई है। मवाना घोलतीर के मूल निवासी भरत चौधरी का राजनीतिक करियर काफी पुराना है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत रुद्रप्रयाग क्षेत्र की मवाना ग्राम पंचायत के प्रधान के रूप में की। धीरे-धीरे राजनीति में उन्होंने अपनी पहचान मजबूत की और आज वो कैबिनेट मंत्री बन गए हैं।

2017 के चुनाव में पहली बार बने रुद्रप्रयाग से विधायक
आज लोकभवन में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने चार अन्य विधायकों के साथ मंत्री पद की गोपनीयता की शपथ ली। प्रधान पद से अपनी राजनीतिक जीवन का शुभारंभ करने वाले भरत चौधरी ने कई बार विधानसभा का चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें सफलता साल 2017 में मिली। 2017 में वो पहली बार रूद्रप्रयाग से विधायक बने। इसके बाद साल 2022 में भी वो दूसरी बार विधायक बने।
कुछ ऐसा रहा Bharat Chaudhary का प्रारंभिक जीवन
वर्ष 1959 में, उस समय के चमोली जिले की रानीगढ़ पट्टी के गडबू गांव में भरत सिंह चौधरी का जन्म हुआ। उनके पिता स्वर्गीय सुबेदार छोटाण सिंह चौधरी थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई घोलतीर के प्राथमिक विद्यालय से पूरी की, जिसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज, गौचर से इंटरमीडिएट की शिक्षा हासिल की। आगे चलकर उन्होंने देहरादून स्थित डीएवी कॉलेज से बीए-एलएलबी की डिग्री प्राप्त की।
| वर्ष | घटना | पार्टी | विवरण |
|---|---|---|---|
| 2007 | विधानसभा चुनाव | — | रुद्रप्रयाग सीट से चुनाव लड़ा |
| 2012 | विधानसभा चुनाव | — | रुद्रप्रयाग सीट से दोबारा चुनाव मैदान में उतरे |
| 2013 | पार्टी जॉइन | भाजपा | भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए |
| 2017 | विधायक | भाजपा | ~30,000 वोट, ~15,000 से जीत |
| 2022 | विधायक | भाजपा | 30,000+ वोट, दोबारा जीत दर्ज |