Breakingnews
भीमताल बस हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हुई, एक और घायल की इलाज के दौरान मौत…..
हल्द्वानी : भीमताल में कल हुए एक दर्दनाक बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। परिवहन विभाग की एक बस, जिसमें 28 लोग सवार थे, दुर्घटना का शिकार हो गई थी। हादसे के बाद 4 लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि 24 घायल व्यक्तियों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया था।
अब, इलाज के दौरान एक और घायल व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या 5 हो गई है। इसके अलावा, एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश स्थित AIIMS भेजा गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और घायलों को जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही, उन्होंने मृतकों के परिवारों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।