Breakingnews
भीमताल बस हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हुई, एक और घायल की इलाज के दौरान मौत…..

हल्द्वानी : भीमताल में कल हुए एक दर्दनाक बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। परिवहन विभाग की एक बस, जिसमें 28 लोग सवार थे, दुर्घटना का शिकार हो गई थी। हादसे के बाद 4 लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि 24 घायल व्यक्तियों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया था।
अब, इलाज के दौरान एक और घायल व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या 5 हो गई है। इसके अलावा, एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश स्थित AIIMS भेजा गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और घायलों को जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही, उन्होंने मृतकों के परिवारों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
Breakingnews
चंद्रपुर टोल नाके पर बवाल: टोल मांगने पर चालक ने टोलकर्मी पर चढ़ा दी गाड़ी, वीडियो वायरल

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के वीसापुर टोल नाके पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टोल शुल्क मांगने पर नाराज़ वाहन चालक ने टोलकर्मी पर गाड़ी चढ़ा दी। इस खौफनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Breakingnews
भदोही में थार का कहर: युवक ने कई लोगों को रौंदा, वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के भदोही शहर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने थार वाहन से कई लोगों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
Breakingnews
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं में किया गौ-पूजन, विकास योजनाओं का लोकार्पण
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh4 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…
- Crime2 years ago
पूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल।