big news

bihar election result : बिहार चुनावों में बहुमत के पास NDA, महागठबंधन का हाल हुआ बेहाल

Published

on

बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना (bihar election result) जारी है। अब तक सामने आ रहे रूझानों में फिलहाल एनडीए आगे चल रही है। रूझानों में एनडीए की सुनामी देखने को मिल रही है। जबकि RJD रुझानों में 30 सीटों के आसपास सिमटती हुई नजर आ रही है।

bihar election result : बिहार चुनावों में बहुमत के पास NDA

बिहार चुनावों ( bihar election 2025) के लिए मतगणना जारी है। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना देर रात तक चलने का अनुमान है। फिलहाल सामने आ रहे रूझानों के मुताबिक NDA बहुमत के पास है।

bihar

आपको बता दें कि बिहार में बहुमत हासिल करने के लिए 122 विधायकों का समर्थन ज़रूरी है। अब तक रूझानों में  एनडीए 160 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। जबकि बात करें महागठबंधन की तो वो 77 सीटों पर आगे है।

बिहार में महागठबंधन का हाल हुआ बेहाल 

अभी तक सामने आ रही रूझानों में महागठबंधन का हाल बेहाल नजर आ रहा है। 12 बजे तक  एनडीए को रूझानों में प्रचंड मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी 87 सीट पर तो वहीं जेडीयू 75 सीट पर आगे है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी 21 सीट पर आगे चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version