Dehradun

BJP की बड़ी जीत, कांग्रेस का भी अच्छा प्रदर्शन….जानें जिलेवार आंकड़े

Published

on

देहरादून। लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड पंचायत चुनाव का फाइनल रिजल्ट सामने आ गया है। इस बार भी BJP ने सबसे ज़्यादा सीटें जीतकर बाज़ी मारी है, लेकिन कांग्रेस ने भी दम दिखाया और निर्दलीय उम्मीदवारों ने पूरे चुनाव में धमाल मचाकर सबको चौंका दिया।

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक BJP ने 122 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस ने 80 सीटों पर कब्ज़ा जमाया है। दिलचस्प बात ये है कि पूरे प्रदेश में 152 निर्दलीय उम्मीदवार भी जीतकर आए हैं, जिससे साफ है कि जनता का भरोसा सिर्फ बड़ी पार्टियों तक सीमित नहीं रहा।

जिलेवार तस्वीर: कहां किसका चला जादू?
BJP ने गढ़वाल और कुमाऊं दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया:

पौड़ी गढ़वाल – 14 सीटें

चमोली – 7 सीटें

देहरादून – 8 सीटें

टिहरी गढ़वाल – 13 सीटें

उत्तरकाशी – 7 सीटें

रुद्रप्रयाग – 5 सीटें

कुमाऊं में:

अल्मोड़ा – 13 सीटें

पिथौरागढ़ – 14 सीटें

चंपावत – 11 सीटें

बागेश्वर – 9 सीटें

नैनीताल – 7 सीटें

उधम सिंह नगर – 12 सीटें

कांग्रेस की जिलेवार परफॉर्मेंस भी शानदार रही:

देहरादून – 12 सीटें

टिहरी गढ़वाल – 14 सीटें

पौड़ी – 10 सीटें

चमोली – 4 सीटें

अल्मोड़ा – 14 सीटें

पिथौरागढ़ – 7 सीटें

उधम सिंह नगर – 12 सीटें

बागेश्वर – 6 सीटें

चंपावत – 1 सीट

नैनीताल – 2 सीटें

निर्दलीयों की सबसे मजबूत पकड़
निर्दलीय उम्मीदवारों ने इन जिलों में कमाल किया:

उत्तरकाशी – 21

पौड़ी – 24

टिहरी – 18

रुद्रप्रयाग – 14

अल्मोड़ा – 18

नैनीताल – 18

पिथौरागढ़ – 11

उधम सिंह नगर – 11

बागेश्वर – 4

चंपावत – 3

बीजेपी और कांग्रेस का दावा क्या?
BJP कह रही है कि उन्होंने सिर्फ 122 नहीं, बल्कि 216 सीटें जीती हैं, क्योंकि कई बागी उम्मीदवार अब फिर पार्टी से जुड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस का दावा है कि उन्होंने भी 80 नहीं, बल्कि 160 सीटें जीती हैं, क्योंकि निर्दलीयों में कई कांग्रेस के करीबी हैं।

चुनाव में दिग्गज भी हारे
नैनीताल से विधायक सरिता आर्या और लैंसडाउन से विधायक दलीप रावत के रिश्तेदार हार गए।

कई बीजेपी मंत्री अपने बूथ तक नहीं बचा पाए।

लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र उधम सिंह नगर में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 सीटें जीतीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version