Champawat
चंपावत की बेटी ने अमेरिका में लहराया परचम, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
Champawat News : चंपावत की प्रतिभाशाली बेटी आयुष्री भावे ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अमेरिका की प्रतिष्ठित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर का पद प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
Table of Contents
चंपावत की बेटी ने अमेरिका में लहराया परचम
चंपावत की बेटी ने आयुष्री भावे ने अमेरिका में परचम लहराया है। आयुष्री ने अमेरिका की प्रतिष्ठित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर का पद प्राप्त कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। आयुष्री की इस शानदार उपलब्धि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
जिलाधिकारी ने कहा कि पहाड़ की कठिन परिस्थितियां और सीमित संसाधन कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकते, यदि लक्ष्य स्पष्ट और प्रयास निरंतर हों। उन्होंने कहा कि आयुष्री भावे आज उत्तराखण्ड की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन चुकी हैं।

इस अवसर पर आयुष्री की माता भावना को भी सम्मानित किया गया, जो वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज देवीधुरा में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि बेटी की सफलता के पीछे मां के संस्कार, शिक्षा और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
फार्माकोलॉजी विषय पर आयुष्री की कई पुस्तकें प्रकाशित
लोहाघाट निवासी आयुष्री भावे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय विद्यालयों से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने भीमताल से बी-फार्मा और जयपुर से एम-फार्मा की पढ़ाई पूरी की। कठिन परीक्षाओं को सफलता से उत्तीर्ण करते हुए उन्होंने अमेरिका में ये प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल की।
आयुष्री केवल शिक्षा और शोध तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कला और संगीत के क्षेत्र में भी उनकी विशेष रुचि और उपलब्धियां रही हैं। फार्माकोलॉजी विषय पर उनकी पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। साथ ही उन्होंने फाइन आर्ट एवं संगीत में भी डिग्री हासिल कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया है।
- JK vs CS Dream11 Team Today: Lanka Premier League 2026 Prediction (22-07-2026)
- देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने किया सचिवालय कूच, पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड लगाकर रोका
- रातभर बरपा बारिश का कहर!, मसूरी में पहाड़ी टूटी, घरों में मलबा घुसने से लोग परेशान
- धारचूला में आकाशीय बिजली गिरने से शख्स की दर्दनाक मौत, बकरियां चराने के दौरान हुआ हादसा
- दुष्कर्म मामले में IPL क्रिकेटर Abhishek Porel की बड़ी मुश्किलें, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिए गिरफ्तारी का आदेश