Dehradun

उत्तराखंड में नए साल पर बर्फबारी के आसार , मौसम विभाग ने 27-29 दिसंबर तक जारी किया पूर्वानुमान….

Published

on

देहरादून : उत्तराखंड में नए साल के मौके पर बर्फबारी का भरपूर आनंद लेने का अवसर मिल सकता है। मौसम विभाग ने 27 से 29 दिसंबर तक राज्य में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। मसूरी, चकराता, धनौल्टी, हर्षिल, औली, जोशीमठ, चोपता, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा जैसे प्रमुख पर्यटक स्थलों पर नए साल के दौरान बर्फबारी की पूरी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 27 से 29 दिसंबर तक राज्य के दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। गुरुवार के लिए पाले का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि शुक्रवार से मौसम में बदलाव होगा। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी, वहीं ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

यह दौर शनिवार और रविवार तक जारी रहने का अनुमान है, और वीकेंड पर राज्य के दो हजार मीटर तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के पूरे आसार हैं। मौसम विभाग ने नए साल पर पर्यटकों के लिए पहाड़ों पर बर्फ के लुत्फ लेने का सुनहरा मौका बताया है।

नए साल के मौके पर मसूरी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर पर्यटकों की भारी भीड़ आने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। ट्रैफिक प्लान बनाने के साथ ही पार्किंग की सुविधाएं बढ़ाने का काम भी तेज कर दिया गया है, ताकि पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

 

 

#UttarakhandSnowfall #NewYear2024 #SnowfallInUttarakhand #WinterInUttarakhand #UttarakhandTourism #SnowfallAlert #MasuriSnowfall #TouristDestinations #NainitalSnowfall

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version