CHAR DHAM YATRA

चारधाम यात्रा की गरिमा से खिलवाड़ पर एक्शन, भ्रामक खबर फैलाने पर 3 पर FIR दर्ज

Published

on

Char Dham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा को लेकर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। भ्रामक और तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित करने वालों पर 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

चारधाम यात्रा की गरिमा से खिलवाड़ पर एक्शन

चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित करने वाले तत्वों के विरुद्ध राज्य सरकार ने कार्रवाई और तेज कर दी है। पूर्व में दर्ज प्रकरणों के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग में दो और प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही ऐसे मामलों में अब तक कुल तीन FIR दर्ज की जा चुकी हैं।

भ्रामक खबर फैलाने पर 3 पर FIR दर्ज

सोशल मीडिया मॉनीटरिंग के दौरान चिन्हित किए गए कुछ वीडियो और रील्स में केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं को लेकर भ्रामक एवं निराधार दावे किए गए। इनमें श्रद्धालुओं को बिना दर्शन लौटाए जाने, 15-15 घंटे तक कतार में खड़े रहने के बावजूद दर्शन न होने, पुलिस व्यवस्था के अभाव तथा अव्यवस्था एवं धक्का-मुक्की जैसी भ्रामक बातें प्रसारित की गईं।

भ्रामक वीडियो के माध्यम से आमजन को भ्रमित करने की कोशिश

वास्तविक स्थिति इसके विपरीत है। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित, चरणबद्ध एवं नियमानुसार दर्शन कराए जा रहे हैं। इन भ्रामक वीडियो के माध्यम से आमजन को भ्रमित करने, चारधाम यात्रा की छवि को नुकसान पहुंचाने और अनावश्यक भय व अविश्वास का वातावरण बनाने का प्रयास किया गया है।

Char Dham Yatra 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, अफवाह या दुष्प्रचार फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल, सख्त एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की 24×7 सतत निगरानी करते हुए ऐसे तत्वों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाए।

24×7 की जा रही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी

उक्त प्रकरणों में संबंधित सोशल मीडिया आईडी संचालकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इसके अतिरिक्त अन्य संदिग्ध वीडियो व डिजिटल कंटेंट भी जांच के दायरे में हैं, जिन पर भी शीघ्र कठोर कार्रवाई की जाएगी।

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा की गरिमा, श्रद्धालुओं की आस्था एवं उत्तराखंड की छवि के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की यह प्रक्रिया निरंतर, संगठित एवं प्रभावी रूप से जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version